फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एशिया मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में पिता ने जीता स्वर्ण पदक, बेटे को पांचवां स्थान

विज्ञापन
प्रतियोगिता में शामिल पिता प्रकाश व पुत्र विकास अवस्थी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। बंगलूरू में आयोजित दूसरी एशिया मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में जिला कीड़ा स्टेडियम के कोच विकास अवस्थी और उनके पिता प्रकाश अवस्थी ने प्रतिभाग किया। इसमें पिता ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बेटे को पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन

तीन से 10 अक्तूबर के बीच बंगलूरू में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इसमें कोच विकास अवस्थी ने आयु वर्ग 45-48 में 50 मीटर बैक स्ट्रोक तैराकी में प्रतिभाग किया। विकास को प्रतियोगिता में पांचवां स्थान मिला। उनके पिता प्रकाश अवस्थी ने आयु वर्ग 70-74 में जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस स्वर्णिम सफलता पर लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें