फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सहारनपुर की प्रगति ने देवीपाटन की आराध्या को हराया

विज्ञापन
क्वालीफाइंग राउंड में खेले गए मुकाबले में शाॅट लगाती बालिका। स्रोत: स्टेडियम कर्मी।
विज्ञापन
उन्नाव। क्रीड़ा विभाग के स्टेडियम में चल रही प्रदेशस्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन सिंगल व डबल के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए। सिंगल में जहां सहारनपुर की प्रगति ने देवीपाटन की आराध्या को हराया। वहीं, डबल में राधिका-शगुन की जोड़ी ने रिद्धिमा-विदिता को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 18 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मंगलवार को मुख्य अतिथि के डायट प्राचार्य प्रसेनजीत सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। दूसरे दिन जूनियर बालक/बालिका के क्वालीफाइंग राउंड में लगभग 20 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में सहारनपुर की प्रगति गुप्ता ने देवीपाटन की आराध्या तिवारी को सीधे सेटों में 30-11 से हरा दिया। अलीगढ़ की श्रेष्ठा व सहारनपुर की सृष्टि के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें श्रेष्ठा ने सृष्टि को 30-24 से हराया।
बालक वर्ग में कानपुर के आरव शर्मा व आगरा के अनुकल्प के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आरव ने अनुकल्प को 30-29 से हरा दिया। डबल मुकाबले में सहारनपुर की राधिका व शगुन की जोड़ी ने प्रयागराज की रिद्धिमा केसरवानी व विदिता मौर्या को 15-11, 4-15 व 15-7 से हराया। बालक वर्ग में प्रयागराज हॉस्टल के अनूप पाल व शाश्वत अग्रवाल की जोड़ी ने प्रयागराज शहर के अभिनव सोमवंशी व युवराज सिंह की जोड़ी को 12-15, 15-10 व 15-9 के सीधे सेटों में हरा दिया। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें