फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जेसीबी से नाला खुदवाकर जलभराव से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। गदोरवा गांव में बारिश और माइनर का पानी भरने से रास्तों, डामर रोड, खेतों और ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तक जलभराव हो गया। ग्रामीण राजेश, रजनू, बसंत, रामप्रसाद व रमेश पाल ने बताया कि इसकी शिकायत एसडीएम दिग्विजय सिंह और खंड विकास अधिकारी डॉ. संतोष श्रीवास्तव से की गई थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम सचिव आकाश कुमार और लेखपाल अमरलता ने स्थिति देखी तो रास्तों और डामर रोड पर करीब पांच फीट जलभराव मिला। ग्राम प्रशासक ने जेसीबी से पुरवा-अचलगंज रोड के किनारे से लोन नदी तक के बीच में करीब 250 मीटर नाला खुदवाया। तीन जगहों में छह सीमेंटेड पाइप डलवाए। इससे पानी की निकासी शुरू होने से ग्रामीणों को जलभराव से राहत मिली। एसडीएम ने बताया कि जेसीबी से नाला खुदाई ग्राम पंचायत स्तर से कराकर जलनिकासी की व्यवस्था करा दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें