फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली चोरी में कार्रवाई न करने पर हटाए गए जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली चोरी का मामला पकड़ने के बाद भी कार्रवाई न करने के मामले में विजिलेंस जेई को हटा दिया गया है। जेई को अधीक्षण अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर नए की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

विद्युत विजिलेंस टीम ने 22 जुलाई को मौरावां के भिटौली मोहद्दीनपुर गांव में संचालित ऑटा चक्की में चेकिंग की थी। टीम ने रिपोर्ट में बताया था कि चक्की डीजल इंजन से चलती मिली। पोल से लगा अतिरिक्त केबल मीटर से जुड़ा नहीं था। टीम ने साक्ष्यों के अभाव में एफआईआर दर्ज न कराने की बात रिपोर्ट में लिखकर दी थी। मामले की शिकायत एमडी तक पहुंच गई थी तो जांच के आदेश अधीक्षण अभियंता को दिए थे।
अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जाकर जांच की थी। इसके बाद एमडी को दो सितंबर को भेजी गई रिपोर्ट में बताया था कि चेकिंग टीम में विभाग से अवर अभियंता (प्रवर्तन) दिनेश कुमार और विजिलेंस टीम से चार पुलिसकर्मी शामिल थे। रिपोर्ट के आधार पर परिसर में क्रॉस चेकिंग की गई तो पोल से खींचा गया अतिरिक्त तार, चक्की में उपकरणों तक मिला था। परिसर में 26 हॉर्सपावर का थ्री-फेज कनेक्शन था।
विज्ञापन

मीटर की जांच, वीडियो रिकाॅडिंग व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अधीक्षण अभियंता ने रिपोर्ट न दर्ज कराने से विभाग को 10.90 लाख का राजस्व घाटा होने की संस्तुति की थी। अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह ने बताया कि जेई को कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अभी नए अभियंता की तैनाती नहीं हुई है। विजिलेंस टीम जिस क्षेत्र में चेकिंग करने जाएगी, वहां अवर अभियंता साथ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें