फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 57 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय तैयार, उद्घाटन का इंतजार

विज्ञापन
ग्राम पंचायत खेरवा में बने पुस्तकालय में पढ़ते बच्चे। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की 57 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों का निर्माण और पुस्तकों की खरीदारी पूरी हो गई है। पुस्तकालय में छात्र पहुंचने भी लगे हैं। हालांकि उद्घाटन अभी नहीं हुआ है। इसके लिए शासन से तारीख घोषित होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ती है। इसको देखते हुए शासन ने ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय खोलने की मंजूरी दी है। पहले चरण में 137 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय निर्माण की मंजूरी मिली थी। इसमें से 57 पंचायतों में पुस्तकालय बनकर तैयार हो गए हैं। फर्नीचर के साथ किताबें भी पहुंच गई हैं।
एक पुस्तकालय की लागत करीब चार लाख रुपये है। इसमें 70 हजार फर्नीचर पर खर्च हुआ है। टीवी स्क्रीन आदि के खरीदारी 1.20 लाख रुपये से की गई है। 90 हजार की एनसीआरटी व इतनी ही कीमत की अन्य प्रकाशन की किताबें खरीदी गई हैं। जिला पंचायतराज अधिकारी श्रीकांत यादव ने बताया कि 57 पुस्तकालय खोले जा चुके हैं। पुस्तकालय में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की व्यवस्था हो गई है। अब इनका उद्घाटन होना है। इसके बाद ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन भी शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें