फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिजली कटौती के विरोध में सपाइयों ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। तहसील क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम शालिनी तोमर को सौंपा। इसमें औरास, नवाबगंज व हसनगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुधारने, जर्जर तार बदलवाने और नियमित मीटर रीडिंग कराने की मांग की गई। सपाइयों ने चेतावनी दी कि 15 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आंचल वर्मा, राहुल यादव, संतराम यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें