फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 30 घंटे ठप रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट से 32 जिलों की सिलिंडर आपूर्ति

विज्ञापन
एचपी गैस प्लांट के गेट पर प्रदर्शन करते चालक। संवाद
विज्ञापन
सोनिक (उन्नाव)। चालकों और ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस प्लांट से 32 जिलों की सिलिंडरों की आपूर्ति तकरीबन 30 घंटे बंद रही। इस दौरान लगभग 3500 गैस सिलिंडरों की भराई (बॉटलिंग) और आपूर्ति प्रभावित रही। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह और अधिकारियों ने प्लांट के अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत की। काफी मशक्कत के बाद अधिकारी पांच घंटे बाद विवाद सुलझा पाए। इसके बाद शाम छह बजे से सिलिंडरों की सप्लाई शुरू हुई।
विज्ञापन

दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-दो में संचालित एचपी बॉटलिंग प्लांट के चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे हड़ताल कर दी थी। चालकों का आरोप था कि एक बार गेट के अंदर जाने के बाद बाहर नहीं आने दिया जाता है। वहां तैनात गार्ड गालीगलौज करते हैं। ट्रांसपोर्टर का कहना था कि प्लांट प्रबंधन की ओर से पार्किंग की सुविधा भी नहीं दी जाती है। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर चालान कर दिया जाता है। बताया था कि टेंडर के अनुसार गाड़ियां नहीं भेजी जा रही हैं। लोकल की एजेंसी में अधिक लोड भेजे जा रहे हैं। इससे नुकसान हो रहा है। एजेंसी में तीन दिन गाड़ी खड़ी रहती है। शिकायत करने तो कर्मचारी वाहन की इंट्री प्रतिबंधित कर देते हैं।
चालकों के चक्का जाम से बुधवार शाम तक 200 से अधिक ट्रक खड़े रहे। सिटी मजिस्ट्रेट के साथ एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार, एचपीसीएल की ओर से डीजीएम लखनऊ आशीष सिंह, एलपीजी के रीजन अफसर मुकेश प्रसाद, प्लांट मैनेजर मुकेश प्रसाद भी मौजूद रहे। करीब पांच घंटे तक वार्ता चली। इसमें ट्रांसपोर्टरों की कई समस्याओं के निस्तारण पर सहमति बनने पर शाम पांच बजे चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल वापस ली।
विज्ञापन




इन मुद्दों पर बनी सहमति
-दो घंटे से ज्यादा प्लांट के अंदर गाड़ी नहीं रोकी जाएगी
-गैस एजेंसी पर भी एक दिन से ज्यादा गाड़ी नहीं खड़ी होगी
-भाड़ा रेट में जो अंतर है, उसको कम किया जाएगा।
-कैप की कटौती ट्रांसपोर्टर से नहीं संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर से की जाए
-हर वाहन को प्रति माह न्यूनतम 3,500 किलोमीटर का काम दिया जाए

इन जिलों की प्रभावित रही सप्लाई
एचपी प्लांट में विवाद के चलते बांदा, हमीरपुर, महोबा, कन्नौज, कौशांबी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, लखीमपुर, इटावा, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, शाहजहांपुर, फतेहपुर और प्रयागराज सहित 32 जिलों की गैस की सप्लाई करीब 30 घंटे बंद रही। शाम छह बजे के बाद ट्रक रवाना हुए।

एचपी गैस प्लांट के गेट पर प्रदर्शन करते चालक। संवाद

एचपी गैस प्लांट के गेट पर प्रदर्शन करते चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें