फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बांगरमऊ ब्लॉक अध्यक्ष बने नरेंद्र, अजय पाल महामंत्री

विज्ञापन
बांगरमऊ बीआरसी में हुए निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी। स्रोत: शिक्षक - फोटो : 1
विज्ञापन
बांगरमऊ। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के विकास खंड स्तरीय निर्वाचन के तहत बीआरसी बांगरमऊ में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव अधिकारी कर्णवीर सिंह और पर्यवेक्षक तौसीफ अली की देखरेख में हुई निर्वाचन प्रक्रिया में नरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, अजय पाल सिंह को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गंगा प्रसाद, रुची सिंह, संतोष कुमार पाल व शैलेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष और वंदना पाल, शशिकांत, सतेंद्र सिंह व विमलेंद्र सिंह को संयुक्त मंत्री चुना गया। मोहम्मद मुज्तबा को लेखाकार, अजय पाल सिंह को कोषाध्यक्ष व ज्ञानेंद्र सिंह को आय व्यय निरीक्षक निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
वहीं गंजमुरादाबाद बीआरसी में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ में भी ब्लॉक इकाई का निर्वाचन वरुण सिंह और भैया लाल वर्मा की देखरेख में हुआ। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष इंद्रपाल को पुनः अध्यक्ष तथा अवधेश कुमार को महामंत्री निर्विरोध चुना गया। रचना देवी, गुरु प्रसाद, रमेश कुमार, सपना शुक्ला को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

आदेश कुमार पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। संयुक्त मंत्री पद पर शारदेन्दु चौहान, ललित कुमार वर्मा, आशुतोष तिवारी, अंशु पाल चुने गए। लेखाकार नीलकमल बने जबकि आय व्यय निरीक्षक सरिता रानी वर्मा को बनाया गया। संघ के जिला अध्यक्ष अनुपam मिश्र, महामंत्री राम जन्म सिंह, संरक्षक राघवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।

एआरपी परीक्षा में 41 शिक्षक उत्तीर्ण
पुरवा/पाटन। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित की गई एआरपी की परीक्षा में 41 शिक्षक उत्तीर्ण हुए। साक्षात्कार के बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। उधर, सुमेरपुर बीआरसी मुख्यालय पर परिषदीय शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। मास्टर ट्रेनर आसेंद्र प्रताप सिंह, रवि शंकर पांडेय व बृजेश सिंह ने शिक्षकों को आवश्यक जानकारी दी। बीईओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दो बैच चल रहे हैं। एक बैच में 50 शिक्षक शामिल हैं। (संवाद)

बांगरमऊ बीआरसी में हुए निर्वाचन के बाद शपथ ग्रहण करते पदाधिकारी। स्रोत: शिक्षक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें