फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डेढ़ घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत

विज्ञापन
बारिश से बड़ा चौराहा के पास हुआ जलभराव व निकलते वाहन। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में डेढ़ घंटे की 12 मिलीमीटर (एमएम) तेज बारिश से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं मुख्य मार्गों के साथ गलियों में जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। उधर, मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को मौसम साफ रहने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आसमान में बादल थे। सुबह करीब 10 बजे तेज धूप निकल आई। दोपहर डेढ़ बजे तक धूप रही। इस दौरान लोग उमस से परेशान रहे। इसके बाद मौसम ने पलटी खाई और आसमान में काले बादल छाने लगे। करीब सवा दो बजे तेज बारिश शुरू हो गई। शाम करीब 3:45 बजे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान 12 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इस बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली वहीं जलभराव की समस्या बढ़ गई। छोटे से बड़े चौराहे के साथ कल्याणी, पूरननगर, शिवनगर, कंजी आदि मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि यह मानसूनी बारिश नहीं है। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण बारिश हुई है। आगे बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। तापमान अधिकतम 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें