फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ठेकेदार पर युवक को जहर देने का आरोप,

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। दही थाना क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस के ठेकेदार के खिलाफ युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें ठेकेदार पर बेटे को बंधुआ मजदूर बनाने और तीन महीने का वेतन न देने और जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के सिकराही गांव निवासी कमलेश त्रिपाठी ने दही थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा आदर्श त्रिपाठी 10 माह से ठेकेदार के पास काम कर रहा था। आदर्श दही थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित स्लॉटर हाउस में कार्यरत था। वह पुरवा मोड़ के पास किराये के कमरे में रहता था। पिता ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने तीन महीने का वेतन नहीं दिया और बेटे को बंधुआ की तरह रखा।
आठ सितंबर की रात करीब 11:30 बजे ठेकेदार ने आदर्श को फोन कर बुलाया। रात एक बजे तक वापस नहीं आया। इसके बाद ठेकेदार तीन अज्ञात साथियों संग उसे घर के दरवाजे पर बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। आदर्श को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए और उसे जहर दिए जाने की बात कही। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने मामले को संदिग्ध बताया है, फिर भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें