फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नंगे पैर घास पर दौड़ने से मजबूत होगा पंजा

विज्ञापन
फोटो-35-कोच कुशमेश की देखरेख में दौड़ लगाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रीड़ा स्टेडियम में चल रहे एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे प्रतिभागियों को पंजा मजबूत करने के टिप्स दिए गए। कोच ने बताया कि हफ्ते में एक बार घास पर दौड़ना जरूरी है। इससे पंजा मजबूत होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में 16 प्रतिभागी पहुंचे। कोच कुशमेश कुमार ने बताया कि एथलेटिक्स में सफलता पाने के लिए पंजे की मजबूती बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रतिभागियों को सप्ताह में एक दिन नंगे पैर घास पर दौड़ना शुरू करें। इससे पंजा मजबूत होगा और एथलेटिक्स में सफलता मिलेगी। 100 से 400 मीटर दौड़ में पंजों का प्रयोग करना चाहिए। 800 मीटर लंबी दौड़ में कंधे ढीले रखना चाहिए। सांस नाक से अंदर और मुंह से बाहर छोड़ना चाहिए।
इंसेट-1
क्रिकेट का प्रशिक्षण लेने पहुंचे 12 खिलाड़ी
उन्नाव। राजा शंकर सहाय इंटर काॅलेज मैदान में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में 12 प्रतिभागी पहुंचे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा व कोच ओम मिश्रा ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी व विकेट कीपिंग के साथ क्षेत्ररक्षण की बारीकियां सिखाईं। बताया कि पहले फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए रोजाना दौड़ से शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें