फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो-19-एनसीसी कैडेट्स के साथ तिरंगा यात्रा निकालते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
मौरावां। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को कस्बे के एनपीएन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने देश की एकता, अखंडता व गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा ने मौरावां कस्बे की प्रमुख गलियों का भ्रमण किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने भारत माता की जय और वंदेमातरम् के जयघोष लगाए। देशभक्ति से ओतप्रोत नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा के दौरान लोगों में देशप्रेम की भावना देखते ही बन रही थी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ऊषा शुक्ला ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया। यात्रा में रामकिशोर, दामोदर चौधरी, राजीव कुमार, हरद्वारी लाल, राकेश राय, जितेंद्र कुमार, अमित कुमार, ओम प्रकाश यादव, मनीष गुप्ता, जयप्रकाश उपाध्याय, लल्लन राम, श्याम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें