सफीपुर। तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष आलोक बाजपेई ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव को सौंपा। इसमें अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोलने और इच्छुक लेखपालों को गृह मंडल में स्थानांतरण का अवसर देने की मांग की।
कहा कि चयन वर्ष 2025-26 की लंबित पदोन्नति सूची तत्काल जारी की जाए। चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र शीघ्र घोषित किए जाएं। लेखपालों के विभिन्न भत्तों (स्थानांतरण, मोटरसाइकिल/वाहन, विशेष भत्ता आदि) में वृद्धि कर स्वीकृति प्रदान की जाए। भूलेख एवं अन्य सहायक पटलों पर लेखपालों की अवैध तैनाती समाप्त कर शासनादेश के अनुरूप केवल भूलेख कार्यालयों में ही संबद्ध किया जाए। ग्राम सचिवालयों में लेखपालों के बैठने के लिए सुरक्षित कक्ष, फर्नीचर, कंप्यूटर, इंटरनेट, विद्युत, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो लेखपाल काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। (संवाद)