उन्नाव। प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता आगरा में चार से छह अगस्त के बीच होगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय में चार से छह अगस्त के बीच प्रदेशीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें 16 सदस्यीय टीम में लखनऊ, रायबरेली के साथ जिले से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें सुहानी, लक्ष्मी, शालिनी रावत, पारुल और खुशी शामिल हैं। सुहानी, लक्ष्मी व शालिनी 14 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल हैं जबकि पारुल व खुशी आरक्षित वर्ग में शामिल की गई हैं। टीम की मैनेजर आंचल के साथ खिलाड़ियों को आगरा भेजा जाएगा।