फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: नगर पालिका में ठेकेदार-सभासद व समर्थकों के बीच मारपीट, बेल्टें चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका परिषद परिसर में शुक्रवार को एक ठेकेदार और एक सभासद व उनके समर्थकों के बीच मारपीट हुई। एक-दूसरे पर बेल्टों से भी हमला किया। विवाद बीते दिनों हुई बोर्ड बैठक के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद नगर पालिका परिसर में दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आए और कमेंट करने पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। मौजूद कर्मचारियों व अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसी बीच सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में कुछ लोगों को चोटें आने की भी चर्चा है। सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानु ने बताया कि कुछ युवकों और सभासद के बीच विवाद हो गया था। मामला शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें