फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फाल्ट से पांच मोहल्लों की नौ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
फोटो-14-33 केवी लाइन में आई खराबी को सही करता कर्मी। स्रोत: पाठक।
विज्ञापन
उन्नाव। सोनिक से आई 33 केवी लाइन में फाल्ट से पांच मोहल्लों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे ठप रही। बिजली न आने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छह बजे सोनिक पावर हाउस से शहर आई 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे आवास विकास ए, बी व सी ब्लॉक के साथ राजेपुर तथा शिवनगर क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। अधिकारियों ने फाल्ट की जानकारी दी और कर्मचारियों को ढूंढने के लिए लगाया।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर स्टेडियम के पास 33केवी लाइन में फाल्ट मिला तो मरम्मत शुरू हुई। यह कार्य दोपहर तीन बजे पूरा हो पाया। तब कहीं जाकर आपूर्ति शुरू हुई। नौ घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि बड़ी लाइन के जंपर में खराबी आने से बिजली बंद थी। खोज के बाद जब फाल्ट मिला तो उसे सही कराकर आपूर्ति चालू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें