फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कांग्रेसियों ने किसान समस्याओं पर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-7-कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता।
विज्ञापन
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। खरीफ सीजन में न तो समितियों में खाद है और न ही बीज। इसके बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। किसान विरोधी यह सरकार नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, अजय गौतम, मणिकांत रावत, आशुतोष शर्मा, कमलेश तिवारी, पुत्तीलाल वर्मा, कन्हई कुरील, सूरज कुमार रावत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें