फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: टेंडर तो हुए पर शुरू नहीं हुए 7.61 करोड़ के 26 निर्माण कार्य

विज्ञापन
फोटो-2-नगर पंचायत औरास के चंद्रशेखर आजाद नगर में खराब पड़ी रोड से निकलता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से आठ नगर निकायों में 7.61 करोड़ से इंटरलॉकिंग, सीसी रोड व नाली निर्माण के स्वीकृत 26 कार्य अभी तक शुरू नहीं कराए जा सके हैं। यह स्थिति तब है जब टेंडर प्रक्रिया पूरी हुए 13 दिन बीत चुके हैं। नियमानुसार सात दिन में काम शुरू कराए जाने थे। ऐसे में बारिश में निकायों में रहने वाले लोगों को आवागमन व जलभराव को लेकर समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए शासन डूडा के माध्यम से भी बजट देता है। मई में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन विकास बस्ती योजना के जरिए गंगाघाट नगर पालिका सहित आठ नगर पंचायतों में 26 सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 7,61,03,000 रुपये का बजट जारी किया था। इसके बाद निकायों में जल्द कार्य शुरू कराने के लिए डूडा ने 30 मई को टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। 23 जून को टेंडर खोले गए थे। इसके बाद कार्यों का आवंटन विभिन्न फर्मों को कर दिया गया था।



इस प्रक्रिया को पूरी हुए 13 दिन बीत गए लेकिन अभी तक एक भी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। अब बारिश का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


इंसेट-1



निकायवार स्वीकृत कार्य

औरास-छह, मोहान पांच, गंजमुरादाबाद-तीन, गंगाघाट-पांच, रसूलाबाद-तीन, मौरावां-दो, बीघापुर व पुरवा-एक-एक



वर्जन...

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू करने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसकी जानकारी मिली है। मामले में डूडा के परियोजना अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए हैं। जल्द रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। -कृतिराज, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें