फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेपर से ज्यादा बारिश ने किया परेशान

विज्ञापन
फोटो-34-राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को हुई बारिश से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। पेपर सरल आने से चेहरे खिल उठे। इस दौरान 388 ने परीक्षा छोड़ दी। पंजीकृत 4032 में 3644 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के सात केंद्रों पर दो पालियों में टीईटी हुई। पहले पाली में पहली पाली में 2352 में 2070 ने परीक्षा दी। 282 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 1680 में 1574 ही पहुंचे। 106 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह ने कई केंद्रों पर जाकर परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हर परीक्षार्थियों को कड़ी सुरक्षा के बाद ही कक्ष में प्रवेश देने के निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों ने पेपर को सरल बताया। कहा कि जो पढ़ा था, वही पेपर में आया है। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। हालांकि बारिश होने से परीक्षा केंद्र पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ तो भीगते हुए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन


फोटो-35-राजकिशोर
कानपुर कल्याणपुर से आए राजकिशोर ने बताया कि पेपर सरल था। किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। केवल बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी थीं। फिर भी किसी तरह से केंद्र पहुंचे और परीक्षा दी।

फोटो-36-हिमांशु गुप्ता
कल्याणपुर के ही हिमांशु गुप्ता ने बताया कि जो पढ़कर आए, वही पेपर में आया। इसलिए प्रश्नपत्र हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। शहर में केंद्र होने से पहुंचने में भी परेशानी नहीं हुई।

फोटो-34-राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो-34-राजकीय इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर लौटते परीक्षार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें