फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जरदोजी कार्यशाला में प्रतिभाग करने केरल जाएंगी सरोजनी

विज्ञापन
फोटो-3-सरोजनी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
उन्नाव। केरल में होने वाली जरदोजी (कढ़ाई) की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में मियागंज की सरोजनी को प्रतिभाग करने का मौका मिला है। सरोजनी वहां अपने अनुभव सांझा करेंगी।
विज्ञापन

मियागंज की सरोजनी ने तीन साल पहले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग के सहयोग से 3500 रुपये का ऋण लेकर लखनऊ से साड़ियां लाकर कढ़ाई शुरू की थीं। बाद में सरोजनी ने खुद का नवदुर्गा नाम से स्वयं सहायता समूह बनाकर काम शुरू किया था। वर्तमान में उनके समूह में 12 महिलाएं काम कर रही हैं। वह खुद जरदोजी से प्रतिमाह 30 हजार रुपये कमाई कर रही हैं। अब सरोजनी को केरल में आठ व नौ जुलाई को होने वाली दो दिवसीय जरदोजी कार्यशाला में शामिल होने का मौका मिला है। जिले से केवल उनका ही चयन किया गया है। सरोजनी ने बताया कि कार्यशाला में वह अपने कढ़ाई के उत्पादों का स्टॉल लगाएंगी। साथ ही जरदोजी के जरिए आत्मनिर्भर बनने के अपने संघर्ष भी सांझा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें