फोटो-26-परियर-बिठूर मार्ग पर बने वैकल्पिक रास्ते से निकलने के दौरान गिरी बाइक को उठाता युवक। सं
- फोटो : फाइल फोटो
परियर। पुलिया निर्माण के लिए बनाया गया कच्चा वैकल्पिक मार्ग मंगलवार सुबह हुई बारिश में कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे आवागमन के दौरान कई बाइक सवार फिसलकर गिर गए और हादसे का शिकार होते बचे।
सदर तहसील क्षेत्र के परियर-बिठूर मार्ग पर क्षेत्र के रामा नंदी के पास शारदा नहर पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है। मंगलवार को पहली बारिश में इस रास्ते की मिट्टी में दलदल हो गया और इससे मार्ग में कीचड़ फैल गया। इससे आवागमन के दौरान कई वाहन सवारों की बाइक फिसल गई। इससे लोग सड़क पर गिर गए और उनके कपड़े खराब हो गए। वहीं कई अन्य वाहन भी फंस गए। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। बरसात के दौरान पूरे रास्ते में कई जगहों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि रास्ते को दिखवाकर सही कराया जाएगा।