फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बक्सर पुल सड़क की मरम्मत आज से, नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के बक्सर पुल की सड़क की मरम्मत का कार्य आज से शुरू होगा। इसके चलते 15 दिन के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद रखा जाएगा। हालांकि हल्के वाहन और बाइक आदि साइड से निकलते रहेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन हरदयाल अहिरवार ने बताया कि पुरवा-मिर्रीकला-भगवंतनगर-दूधीकगार राज्यमार्ग के किलोमीटर संख्या 66 पर बक्सर में गंगा पर पुल बना है। वर्ष 2009 में बना यह पुल जनपद को फतेहपुर से जोड़ता है। पुल को सड़क से जोड़ने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से पहले पहुंच मार्ग की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू कराया जाएगा। इसके चलते 15 दिनों तक भारी वाहनों का यातायात पुल से पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। रायबरेली एवं दूसरे स्थानों को जाने वाले वाहनों को फतेहपुर से होकर जाना होगा। बताया कि पहुंच मार्ग का काम पूरा होने के बाद पुल की मरम्मत शुरू कराई जाएगी। उसकी तारीख बाद में जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें