फोटो-22- बस अड्डा के पास जाम में फंसी एंबुलेंस और रोष जताता बाइक सवार। संवाद
गंजमुरादाबाद। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर बस अड्डे के नजदीक आड़े तिरछे ई-रिक्शा खड़े होने से रोजाना जाम लग रहा है। सोमवार को लगे जाम में मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। किसी तरह से पांच मिनट बाद जाम से निकाला जा सका।
कस्बा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। यह सुबह पांच बजे से ही बस अड्डे पर आकर आड़े तिरछे खड़े हो जाते हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े होने से जाम लग जाता है। रोजाना लग रहा जाम अब विकास समस्या बन गया है। सोमवार सुबह करीब दस बजे इन्हीं रिक्शा के चलते बस अड्डे पर जाम लग गया। जाम में कस्बे से जिला अस्पताल मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस फंस गई। सायरन बजाने पर पांच मिनट बाद किसी तरह एंबुलेंस जाम से निकल कर गंतव्य की ओर रवाना हो गई। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जल्द ही ई-रिक्शा खड़े होने के लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी और जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।