फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोजगार मेलों में चार का चयन

विज्ञापन
फोटो-10-चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र देतीं बीडीओ निशा सागर व भर्ती अधिकारी दीपक राठौर। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर/हसनगंज। दो विकास खंडों में निजी सुरक्षा एजेंसी की ओर से आयोजित रोजगार मेले में 15 अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें चार युवाओं का चयन हुआ।
विज्ञापन

हसनगंज विकासखंड परिसर में शनिवार को निजी सुरक्षा एजेंसी जीडी एक्स सिक्योरिटी इंडिया नोएडा की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 10 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया गया। इसमें एक अभ्यर्थी का कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए चयन किया गया। बीडीओ निशा सागर विश्वकर्मा एवं एजेंसी के भर्ती अधिकारी दीपक राठौर ने चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

वहीं मियागंज में लगे मेले में पांच अभ्यर्थी पहुंचे। इसमें से अभिलेखीय जांच व साक्षात्कार के जरिए तीन का चयन किया गया। सभी को नियुक्ति पत्र दिया गया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ज्वाइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें