फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चार को मिली ब्लैक बेल्ट, 10 कलर टेस्ट में पास

विज्ञापन
फोटो-36-मोमेंटो व मेडल के साथ टेस्ट में सफल हुए प्रतिभागी बच्चे । स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
नवाबगंज। ब्लॉक की ग्राम पंचायत जनसार स्थित रामनाथ सिंह चौहान कराटे इंस्टीट्यूट में ब्लैक व कलर बेल्ट टेस्ट और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें टेस्ट में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मोहान विधायक बृजेश रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष दिलीप लश्करी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह की मौजूदगी में बेल्ट टेस्ट में खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के हुनर दिखाए।। चार खिलाड़ियों में रिंकू कुमार, साहिल कुमार, नंदनी और पिंगल कुमार ने ब्लैक बेल्ट टेस्ट पास किया। इसके अलावा दस अन्य प्रतिभागी कलर बेल्ट टेस्ट में पास हुए। सफल प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान माध्यमिक विद्यालय कराटे प्रतियोगिता 2025 के विजेता खिलाड़ियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नेशनल कराटे कोच अंकित कुमार, संस्थान के प्रबंधक कैप्टन प्रफुल्ल सिंह ठाकुर, ब्लैक बेल्ट लक्ष्मी प्रजापति, आभार फाउंडेशन के जिला सचिव राजेंद्र विमल व तहसील क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें