फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रवि प्रताप ने बैडमिंटन में जीते सिंगल्स और डबल्स के खिताब

विज्ञापन
फोटो-14-ट्रॉफी व सम्मान-पत्र के साथ रवि प्रताप आनंद। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उन्नाव। शहर की आवास विकास कॉलोनी के रवि प्रताप ने प्रयागराज में आयोजित बैडमिंटन वेटरन टूर्नामेंट में सिंगल और डबल्स दोनों खिताब जीतकर नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 जून के बीच आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रयागराज में आयोजित योनेक्स सनराइज देवेंद्रनाथ मेमोरियल प्रथम यूपी स्टेट मास्टर वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शहर के रवि प्रताप आनंद ने शानदार प्रदर्शन किया। आवास विकास कॉलोनी निवासी रवि प्रताप ने अयोध्या के यशार्थ ओझा को हराकर सिंगल्स प्रतियोगिता जीती। के बाद डबल्स में यशार्थ ओझा के साथ जोड़ी बनाकर तबरेज शम्सी और अखिलेश यादव की जोड़ी को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह में रवि प्रताप को ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों में मयंक कुमार, सोनू कुमार, आर्यन पटेल, अंजलि पटेल, अभिजीत यादव एवं अभिषेक ने रवि प्रताप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें