फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास कार की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के घोंघी निवासी मितास (28) राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार दोपहर अपने एक रिश्तेदार के यहां बाइक से हड़हा गया था। शाम करीब पांच बजे लौट रहा था।कोरारी के पास लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास पीछे से अचलगंज की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे मितास की मौके पर ही मौत ही गई। घटना की सूचना से पत्नी मालती व दो बच्चों का रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं चालक कार छोड़ कर भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें