फोटो-21-एयरफोस में चयनित छात्र आयुष को सम्मानित करते जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय
- फोटो : मनीष शर्मा
उन्नाव। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के छात्र का एयरफोर्स में एयरमैन पद पर चयन हुआ है। सोमवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सिविल लाइन निवासी राकेश चंद्र पांडे के पुत्र आयुष पांडे ने मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के जरिए एनडीए सीडीएस की तैयारी की। उनका चयन भारतीय वायु सेना में एयरमैन पद पर हो गया। इस पर समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडे ने सोमवार को कार्यालय में मोमेंटो देकर उनको सम्मानित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कोचिंग की एक छात्रा रश्मि वर्मा इंटेलीजेंस ब्यूरो सिक्योरिटी असिस्टेंट (आईबीएसए) के साक्षात्कार तक पहुंची है। उनका भी चयन होना तय है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के आर्डिनेटर पीयूष श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, शुभम सिंह ने शुभकामनाएं दीं। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जो भी छात्र निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भवन में जाकर संपर्क कर सकते हैं।