फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: फिर पारा 41 के पार, तेज धूप और गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
फोटो-18- शहर के बड़ा चौराहा पर तेज धूप से कुछ इस तरह बचाव करते नजर आए लोग। संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
उन्नाव। एक बार फिर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह 11 बजे तक ऐसा ही मौसम बना रहा। 3.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। इसके बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। दोपहर में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। अधिकतम पारे के 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इससे लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें