फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 9.54 लाख वोटरों के सत्यापन में 6781 डुप्लीकेट हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची में मिले डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। इस प्रक्रिया में 6781 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अंतिम मतदाता सूची 10 जून को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

अगस्त 2025 में त्रिस्तरीय मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ था। बूथ लेवल अधिकारियों ने 14 अगस्त से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर वोटरों का सत्यापन किया। ऑफलाइन और ऑनलाइन तरीके से कार्य करके 1 जनवरी 2025 को 18 साल की आयु पूरी करने वालों के नाम जोड़े गए। मृत या शहरों में निवास करने वाले लोगों के नाम सूची से हटाए गए। नाम सहित अन्य संशोधन भी किए गए और सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई।
डुप्लीकेट वोटरों की ऐसे हुई पहचान

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत की सूची का अन्य 1037 पंचायतों से मिलान कराया। इसमें 954651 ऐसे वोटर सामने आए, जिनका नाम, पिता का नाम और लिंग समान था। आयोग ने इन डुप्लीकेट वोटरों की सूची को दोबारा सत्यापन के लिए भेजा। करीब डेढ़ माह में वोटरों से आधार के अंतिम चार अंक लेकर यह सत्यापन पूरा किया गया। इस गहन जांच में 6781 वोटरों के नाम, पिता और लिंग समान पाए गए। इन सभी नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन




इंसेट-1

ब्लाॅकवार हटाए गए डुप्लीकेट वोटर

ब्लाॅक डुप्लीकेट वोटर

बिछिया 402

सिकंदरपुर सरोसी 439

सिकंदरपुर कर्ण 506

बीघापुर 174

सुमेरपुर 226

मियागंज 348

औरास 444

हसनगंज 610

नवाबगंज 1123

पुरवा 269

असोहा 209

हिलौली 332

सफीपुर 484

फतेहपुर चौरासी 710

बांगरमऊ 375

गंजमुरादाबाद 130

कुल 6781

वर्जन...

डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन पूरा हो गया है। इसमें 6781 डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। उनके नाम हटा दिए गए हैं। फाइनल मतदाता सूची 10 जून को जारी की जाएगी।-वीके श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें