फोटो-20-सदर विधायक से ट्रॉफी लेते विजयी टीम के कप्तान व जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
उन्नाव। रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल की ओर से आयोजित रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल टीचर्स चैंपियनशिप का खिताब विजडम वैरियर्स ने जीता। फाइनल मुकाबले में द राइजिंग स्टार को 14 रन से हराया।
रविवार की शाम को निखत स्टेडियम में फाइनल मुकाबला विजडम वैरियर्स एवं द राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में विजडम वैरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी द राइजिंग स्टार 177 रन ही बना सकी। विजडम वैरियर्स ने 14 रन से जीत हासिल की।
सदर विधायक पंकज गुप्ता व रोटरी क्लब ऑफ उन्नाव रॉयल के अध्यक्ष रो. आशीष शुक्ला ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक आलोक अवस्थी, विकास सिन्हा आदि ने सभी लोगों से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।