उन्नाव। प्रदेश के पांच जिलों में संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए जिले से सबसे ज्यादा क्रिकेट में करीब आठ आवेदन हुए हैं। कक्षा 6, 9 व 11 में प्रवेश होने हैं।
लखनऊ, फतेहपुर, सहारनपुर, सैफई (इटावा) व गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में खेलवार अलग-अलग सीटों पर प्रवेश के लिए 23 मई तक आवेदन मांगे गए थे। जिला कीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने बताया कि पांच कॉलेजों में रिक्त सीटों की संख्या 518 है। इसके लिए http://khelsathi.in के जरिए आवेदन करना था। आवेदन का शुल्क दो सौ रुपये था। इसमें क्रिकेट के लिए सबसे ज्यादा लगभग आठ आवेदन आए हैं। इसका ट्रायल शुरू हो गया है। फुटबाल, एथलेटिक्स आदि अन्य खेलों में भी ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। उसमें संख्या कम रही है। इसकी जानकारी अपडेट की जा रही है।