फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। पुलिस की मौजूदगी में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई न होने पर आक्रोशित वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के ग्राम केसौला निवासी नीलम देवी ने पुलिस को बताया कि जेठ बृजमोहन व रामरूप ने उसकी सहन के सामने मलबा डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। मलबा हटाने के लिए कहने पर बृजमोहन, रामरूप और आशीष वर्मा गालीगलौज करते हैं। आशीष लाइसेंसी बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हैं। दूसरे पक्ष के अधिवक्ता बृजमोहन ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि पुलिस की मौजूदगी में विपक्षी संदीप कुमार ने जान से मारने की धमकी दी। इसमें कार्रवाई की मांग की। पुलिस की कार्रवाई न होने पर मंगलवार को बीघापुर-उन्नाव बार एसोसिएशन ने महामंत्री मनीष जयसवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद अधिवक्ता तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर पुलिस की कार्यशैली को लेकर नारेबाजी कर न्यायिक कार्य से विरत रहे। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कृष्ण पाल सिंह चौहान, सुरेश पटेल, रणविजय सिंह , आशुतोष सिंह, रमेश व श्यामू सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। साथ ही
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी राहुल सिंह से मिला। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें