फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बार एसोसिएशन के 30 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन संघ की साधारण सभा की सभागार में बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी के 30 फीसदी पदों को महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित करने पर चर्चा की गई। इसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया और प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र व महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी की मौजूदगी में कार्यकारिणी के पदों में एक पद कोषाध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, दो वरिष्ठ सदस्य व दो कनिष्ठ सदस्य, महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित करने का सुझाव रखा गया। इसका सर्वसम्मति से सभा में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में समर्थन किया। इसके बाद अध्यक्ष ने पदों को महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किए जाने का प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की। बैठक में रश्मि मोहन अग्निहोत्री, पूर्व महामंत्री विजय कुमार तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, राम किशोर पाल, प्रभाकर मिश्र, शकुंतला सिंह, निर्मला भारती, शशि प्रभा, प्रतिभा वर्मा, ज्योत्सना गोयल व ज्योति तिवारी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें