फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 20 तक करेंगे आवेदन

विज्ञापन
फोटो-6-दही चौकी स्थित राजकीय पालिटेक्निक। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है। 10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए एक और मौका दिया गया है। पूर्व में निर्धारित तारीख 17 मई तक 4500 आवेदन हो चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में दही चौकी, डीह व बीघापुर में राजकीय और तीन अन्य प्राइवेट पॉलिटेक्निक हैं। पॉलिटेक्निक में अलग-अलग ट्रेडों की 750 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 17 मई तक आवेदन करने की समयसीमा थी। इस दौरान 4500 आवेदन हुए। अन्य छात्र भी आवेदन कर सकें, इसके लिए तिथि बढ़ाकर 20 मई कर दी गई है। दही चौकी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन की पहले तिथि 30 अप्रैल थी। फिर बढ़ाकर 10 व 17 मई की गई थी। अब 20 मई कर दी गई है। आवेदन पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट Jeecup.admissions.nic.in पर भरा जाएगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा दो से सात जून के बीच होगी। काउंसिलिंग के माध्यम से पाॅलिटेक्निक आवंटित किए जाएंगे। संभवत: जुलाई, अगस्त 2026 से नए सत्र की कक्षाओं की शुरुआत होगी।
विज्ञापन




पॉलिटेक्निक में संचालित कोर्स व योग्यता

-तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग ब्रांच सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल, कंप्यूटर आदि (योग्यता हाईस्कूल पास)

-दो वर्षीय डिप्लोमा इन फार्मेसी (योग्यता इंटरमीडिएट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें