फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीज भंडार पर ताला लगा देख उपनिदेशक खफा

विज्ञापन
फोटो-3- बिछिया बीज भंडार में रखे तराजू की जांच करते उप कृषि निदेशक रवि चंद्रप्रकाश व जिला कृषि
विज्ञापन
बिछिया। कृषि उप निदेशक रवि चंद्र प्रकाश व जिला कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन ने बिछिया ब्लॉक मुख्यालय स्थित कृषि रक्षा इकाई और बीज भंडार का औचक निरीक्षण किया। बीज भंडार कक्ष पर ताला लगा मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे कृषि उप निदेशक व जिला कृषि रक्षा अधिकारी अचानक बीज भंडार कार्यालय पहुंचे। यहां ताला लगा देख प्रभारी बीज भंडार सचिन पाल, कंप्यूटर ऑपरेटर राम सिंह, बीटीएम अर्पित और एटीएम सतेंद्र से फोन पर जानकारी ली। ऑपरेटर रामसिंह ने खुद को जमुका बैंक में होने की बात कही तो उपनिदेशक ने सभी कर्मचारियों से लाइव लोकेशन मांगी। उपनिदेशक ने बीज भंडार के बाहर रखे इलेक्ट्रॉनिक तराजू की जांच की, साथ ही स्टॉक रजिस्टर चेक किया। वर्ष 2025 से रजिस्टर से अपडेट न मिलने पर कड़ी फटकार लगाई और उसे दुरुस्त कर अगले दिन कार्यालय में आकर दिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें