फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में केवी की छात्राओं ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
फोटो-24-केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों के साथ पदक हासिल करने वाली छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रब
विज्ञापन
सोनिक। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई 55वीं क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीते। प्राचार्य केपी यादव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

गेम्स व स्पोर्ट्स प्रभारी कमल किशोर ने बताया कि अप्रैल में अलग अलग तारीखों में लालगंज, चकेरी, कानपुर कैंट के केंद्रीय विद्यालयों में हुई जूडो प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, छह रजत एवं चार कांस्य पदक जीतकर छात्राओं ने जनपद का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्राओं में लावण्या, पीहू, दिशा, एलमा एवं आराध्या राजपूत शामिल रहीं। तेजस, काव्या, प्रज्ञा, अग्रिता, अनामिका एवं निष्ठा ने रजत व चंद्रिका, आराध्या, नीलाक्षी व सुभी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें