फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अध्यक्ष पद के लिए तीन व महामंत्री पर दो नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। बीघापुर-उन्नाव बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए तीन व महामंत्री पर दो नामांकन हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पर एकल नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चंद्रकांत बाजपेई, कृष्णपाल सिंह चौहान व राम प्रकाश शर्मा ने नामांकन पत्र भरा। महामंत्री पद के लिए अजय कुमार व सुरेश कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार ने नामांकन कराया। अन्य पदों के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। चुनाव अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच होगी। दो मई को नामांकन पत्रों की वापसी और चार मई को अंतिम उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। 15 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान एवं 4:30 बजे के बाद मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें