फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीएम में शार्ट सर्किट से लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
फोटो-24- कानपुर-लखनऊ हाईवे पर धूं-धूं कर जलती डीसीएम। संवाद
विज्ञापन
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थानाक्षेत्र के रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास चलती डीसीएम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह देख चालक ने कूदकर जान बचाई। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन


हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव फिद्देड़ी निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र कुमार दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में शुक्रवार भाड़ा लेने आया था। जब वह कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र के रोडवेज वर्कशॉप मोड़ के पास पहुंचा तो डीसीएम में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देख चालक ने कूदकर जान बचाई और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों को रोक दिया गया, जिससे करीब एक घंटे जाम के हालात बने रहे। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोई हताहत नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें