फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साइकिल सवार को बचाने में ट्रक खंती में गया

विज्ञापन
फोटो-18-खंती में खड़े ट्रक को देखते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सफीपुर। उन्नाव-संडीला मार्ग पर कस्बा हैदराबाद के पास साइकिल सवार को बचाने में ट्रक बेकाबू होकर खंती में चला गया। इससे चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मियागंज सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना दही क्षेत्र के गांव मैकुआखेड़ा निवासी ट्रक चालक रामबाबू (50), परिचालक संजय (35) के साथ गाड़ी लेकर गोंडा से लौट रहे थे। आसीवन थानाक्षेत्र के उन्नाव-संडीला मार्ग स्थित कस्बा हैदराबाद में साइकिल सवार को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर खंती में चला गया। राहगीरों ने केबिन में फंसे चालक-परिचालक को निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी मियागंज पहुंचाया। डाॅक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें