फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीए सी को हराकर ए टीम ने जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
फोटो-11-जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपदीय क्रिकेट लीग अंडर-14 का फाइनल मुकाबला डीसीए ए और डीसीसी सी के बीच खेला गया। ए टीम ने सी को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुक्लागंज के सप्रू क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए लीग के फाइनल मैच में डीसीए ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए सी की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 132 रन बनाए। कप्तान प्रिंस यादव ने सर्वाधिक 45, मेधांश ने 23 तथा अनंत वाजपेयी ने 17 रनों का योगदान दिया। ए के गेंदबाज वैदिक ने चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए टीम ने 21 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच तीन विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा कर लिया। ए के बल्लेबाज अभिनव तिवारी ने 48, अविराट ने 29 तथा शुभ ने 17 रन बनाए। सी के गेंदबाज सार्थक कुशवाहा व कृष्णा गौतम ने दो-दो विकेट लिए। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजय श्रीवास्तव ने वैदिक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री पीके मिश्रा, साकिर हुसैन, अजय त्रिवेदी, सुभाष त्रिवेदी, सुनील मिश्र व विनोद कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें