फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक सप्ताह बाद आया सिलिंडर, पुलिस ने बंटवाई गैस

विज्ञापन
फोटो-41-गैस मिलने की उम्मीद में सिलिंडर लिए बैठी महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरास। इंडेन गैस एजेंसी में एक सप्ताह बाद सिलिंडर आने की सूचना पर 840 उपभोक्ता पहुंच गए। यहां सिलिंडर वितरण के दौरान पहले गैस लेने को लेकर लोगों में धक्कामुक्की हुई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर वितरण कार्य कराया।
विज्ञापन

ईश्वरी कृपा इंडियन गैस एजेंसी में सोमवार को सिलिंडर का लोड आया था। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। दोपहर करीब तीन बजे वितरण शुरू होते ही धक्कामुक्की होने लगी। माहौल बिगड़ते देख गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को सूचना दी। सिपाहियों ने उपभोक्ताओं को शांत कराकर गैस वितरण शुरू कराया। शाम तक गैस वितरण चलता रहा। हालांकि, 200 से अधिक उपभोक्ताओं को बिना गैस लिए ही वापस लौटना पड़ा। एजेंसी संचालक राकेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह बाद गाड़ी आई है। लोड आने पर शेष उपभोक्ताओं को गैस दी जाएगी।
पुराने बुकिंग वाले परेशान

उपभोक्ताओं रामनरेश, विनोद कुमार, संतोष कुमार, रामखेलावन, लक्ष्मी, सुनैना और मीरा देवी ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा कि उनका बुकिंग वाउचर 21 मार्च को कटा था। वे सिलिंडर के लिए एजेंसी के रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। गाड़ी आती है और वितरण हो जाता है, लेकिन उनका नंबर नहीं आता। सोमवार को भी उन्हें बिना गैस के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मार्ग पर जाम की समस्या

गैस एजेंसी का गोदाम मोहान-औरास मार्ग पर स्थित है। गैस वितरण की सूचना मिलते ही सैकड़ों उपभोक्ता निजी वाहन से गैस लेने पहुंचते हैं। ये वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे मार्ग पर जाम के हालात बन जाते हैं। हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

फोटो-41-गैस मिलने की उम्मीद में सिलिंडर लिए बैठी महिलाएं। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें