फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट लीग की विजेता व उपविजेता टीम पुरस्कृत

विज्ञापन
फोटो-26-समारोह में अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट लीग की विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्याम प्रकाश श्रीवास्तव अंडर-23 जनपदीय क्रिकेट लीग का पुरस्कार वितरण समारोह शहर के गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यवाहक अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि लीग का फाइनल 23 मार्च को पीकेसी और इंटरनेशनल क्लब के बीच हुआ था। इंटरनेशनल क्लब ने 106 रनों से जीत दर्ज की थी।
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार आयुष जायसवाल को दिया गया। मुख्य और विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने खेल को निखारने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी और महामंत्री पीके मिश्रा, ओम मिश्रा, साकिर, मंजूलता अवस्थी और सचिन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें