फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसआईआर के बाद फाइनल सूची में 20,33,438 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में छह विधानसभा क्षेत्रों में 2,91,615 मतदाता कम हो गए। फाइनल सूची में 20,33,438 मतदाताओं के नाम बचे हैं। सूची का अंंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में चार नवंबर से एसआईआर शुरू हुआ था। अक्तूबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज कुल मतदाता 23,25,053 तक गणना प्रपत्र पहुंचाए गए थे। इसके बाद प्रपत्रों की वापसी और ऑनलाइन मैपिंग का काम शुरू हुआ था। इसमें 428961 मतदाता वर्ष 2003 से संबंधित कोई प्रपत्र नहीं दे पाए थे। इस कारण इनको नोटिस जारी किया था। इसके अलावा शेष मतदाताओं से बूथों पर विशेष शिविर लगाकर छह मार्च तक दावे, आपत्तियां ली गई थीं। 27 मार्च नोटिसों के साथ दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया गया था। इसके बाद कुल वास्तविक वोटरों की संख्या 2033438 सामने आई है। इसके अनुसार, एसआईआर से 291615 मतदाता कम हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे फाइनल सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभावार वोटरों की संख्या

विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
बांगरमऊ 178508 144646 2 323156

सफीपुर 171592 138875 2 310469

मोहान 169636 140416 14 310066

सदर 187892 160488 9 348389

भगवंतनगर 201365 166285 0 367650

पुरवा 203662 170040 6 373708
कुल 1112655 920750 33 2033438
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें