फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सिविल सेवा में चयनित गौरव प्रताप का गाजे-बाजे से किया स्वागत

विज्ञापन
फोटो-31- परिजनों के साथ गौरव प्रताप सिंह। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
पाटन। यूपीएससी परीक्षा-2024 में कामयाबी हासिल करने के बाद पहली बार पैतृक गांव सराय मनिहार पहुंचे गौरव प्रताप सिंह का ग्राम प्रधान प्रिंशू सिंह व अन्य ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकवाबाद टोल प्लाजा पर डीजे और बैंडबाजा के साथ आतिशबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद गौरव प्रताप टोल से 50 से अधिक चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ गांव रवाना हुए। रास्ते में इंदामऊ चौराहे पर पूर्व प्रधानाचार्य नरेंद्र विक्रम सिंह एवं कस्बा पाटन में महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य शैलेश प्रताप सिंह ने माला फूल पहनाकर स्वागत किया। पैतृक घर पहुंचने पर घर की महिलाओं ने आरती उतारी। राहुल सिंह, दीपांशु चौधरी, गुड्डू सिंह, तेजभान सिंह, अशोक सिंह, जुग्गी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें