फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ग्रामीणों को बताएंगे नशे से होने वाले नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। भारत नशामुक्त जागरूकता अभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू, राजस्थान की एलसीडी वैन कस्बे में पहुंची। नगर पालिका अध्यक्ष राम गुप्ता ने इसे ग्रामीण क्षेत्र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

सफीपुर केंद्र की संचालिका बीके पुष्पा बहन ने बताया कि संस्था देश में मद्यपान के विरुद्ध व्यापक अभियान चला रही है। इससे पहले सफीपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में छह दिनों तक नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान चला था। अब बांगरमऊ नगर एवं क्षेत्र में पांच दिनों तक यह अभियान चलेगा। बताया कि नशा सिर्फ व्यक्ति का शारीरिक व आर्थिक नुकसान नहीं करता। बल्कि इससे परिवार, गांव और पूरे देश को भारी नुकसान होता है। सरला बहन ने अध्यक्ष को स्मृतिचिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें