सफीपुर (उन्नाव)। विकास खंड मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत अहरा डडिया के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से साफ-सफाई कराने, शिक्षक और युवक के बीच झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेकर बीईओ अवनींद्र कुमार ने जांच की। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ग्राम पंचायत अहरा डडिया स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह बच्चों के स्कूल में झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो बना रहे युवक की विद्यालय के शिक्षक से झड़प भी हुई। तीखी नोकझोंक का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बीईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय पहुंचकर वीडियो की जांच की गई है। युवक और शिक्षक से अलग-अलग जानकारी ली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।