फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शहीद की पुण्यतिथि पर पत्नी और बच्चे सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-11- शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते समाजसेवी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
अचलगंज। दंतेवाड़ा के नक्सली हमले में सीआरपीएफ के शहीद जवान सुशील कुमार की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कोरारी स्थित स्मारक भवन में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की पत्नी और बेटों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

छह अप्रैल 2010 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों के हमले में कोरारीकला के सीआरपीएफ जवान सुशील कुमार भी शहीद हो गए थे। सोमवार को पुण्यतिथि पर उनके स्मारक परिसर में समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पड़रीकला के पूर्व प्रधान रानू त्रिवेदी तथा ऋतु फाउंडेशन के सदस्यों ने शहीद की पत्नी सुनीता, बेटी सौम्या और बेटे नवनीत को सम्मानित किया गया। परिसर के लिए सोलर लाइट भी दी गई। इस अवसर पर अनिल गौतम, सुरेश कुशवाहा, निशांत कुशवाहा, अंकित कनौजिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें