फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: गंगा में डूबे प्राइवेट कर्मी का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बक्सर में गंगा स्नान करते समय शुक्रवार को डूबे प्राइवेट कर्मचारी का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। इससे परिजन बेहाल हैं। लखनऊ निवासी आदित्य नारायण शुक्रवार सुबह 11 बजे दोस्तों संग बक्सर पहुंचे। वे मां चंडिका देवी के दर्शन और गंगा स्नान करने आए थे। शोभन आश्रम के पीछे हनुमान मंदिर के पास स्नान करते समय आदित्य गहरे पानी में डूब गया। शुक्रवार देर शाम तक स्थानीय गोताखोरों और शुक्लागंज की टीम को युवक नहीं मिला। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि शनिवार को एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। टीम ने लगभग 25 किलोमीटर क्षेत्र में खोजबीन की। हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल ने महिला का गिरा पर्स लौटाया
नवाबगंज। मेला ड्यूटी में लगे हेड कांस्टेबल ने महिला के पड़े मिले पर्स को वापस लौटा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की। मेला मालिक ज्योतिरादित्य प्रताप सिंह ने बताया कि रेशमा पत्नी स्व. चुन्नी लाल निवासी बालागंज थाना ठाकुरगंज लखनऊ शनिवार को कुशहरी देवी मंदिर दर्शन करने आई थीं। मेले में उनका पर्स गिर गया। काफी खोजबीन के बाद भी पर्स न मिलने पर महिला हताश हो गई। मेले में ड्यूटी कर रहे थाना अजगैन में तैनात हेड कांस्टेबल संजेश कुमार को एक पर्स लावारिस पड़ा मिला। जांच पड़ताल कर मेला कार्यालय में उन्होंने महिला को सुरक्षित पर्स लौटाया। रेशमा ने बताया कि पर्स में करीब 3200 रुपये थे। उन्होंने पुलिस का आभार जताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें