फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट

विज्ञापन
फोटो-27- चकलवंशी क्षेत्र में इस आकार के गिरे ओले। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। शनिवार को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। इससे किसानों के सामने मुसीबत खड़ी हो गई है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सफीपुर-उन्नाव मार्ग बंद होने से यातायात प्रभावित हुआ। चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि रविवार तक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि व बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह आसमान साफ था और तेज धूप खिली थी। अचानक दोपहर में बादलछाने लगे और शाम करीब पांच बजे मौसम ने पलटी खाई। काले बादल छा गए जिससे दिन में अंधेरा हो गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और बारिश शुरू हो गई। सदर तहसील के परियर, पावा, मरौंदा, देवीपुरवा और जुड़ापुरवा गांवों में लगभग एक मिनट ओले गिरने से सड़क पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बारिश से गेहूं की खड़ी फसल भीग गई। जिन किसानों ने कटाई शुरू की थी, उनकी फसल तेज हवा में उड़कर बिखर गई। पुरवा, असोहा, मौरावां और सुमेरपुर क्षेत्र में भी छोटे ओले गिरे। मौरावां में दुकानों के टिनशेड उड़ गए। कुछ विज्ञापन बोर्ड उड़कर सड़क पर खड़ी कार में फंस गए।

धौरा कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जय कुमार ने बताया कि तेज हवा व बारिश से अधिकतर किसानों की गेहूं की फसल गिर गई है। अब गेहूं का दाना काला पड़ने व गुणवत्ता पर असर पड़ने की आशंका है। बारिश की वजह से आम की फसल में कीटों के बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



बिजली गिरने से बांस में लगी आग, पेड़ गिरने से यातायात बाधित

मियागंज के कनिगांव निवासी जगदंबा की बांस कोठी पर अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इससे कोठी में आग लग गई। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर आग बुझाई, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। बारिश के दौरान उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग पर जमालुद्दीनपुर गांव के सामने सागौन का पेड़ गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लंबा जाम देखकर सफीपुर-रसूलाबाद मार्ग का रुख किया। प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक संचित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे बाद आवागमन बहाल कराया।



किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान

सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के बंदाखेड़ा, इसुनिया, कंजौरा, बुलंदपुर बिधनू, भदेवना गांवों में गेहूं को नुकसान पहुंचा है। सफीपुर क्षेत्र के खोखापुर, पावा, बरंभौला, चकलवंशी, मेथीटीकुर, कोरारीकला, भदनी में भी फसल प्रभावित हुई है। किसानों ने बताया कि खेत में पकी खड़ी फसल तेज हवा और बरसात से चौपट हो गई है। हवा से अधिकतर अनाज बालियों से निकलकर खेतों में गिरने की आशंका है। हसनगंज क्षेत्र में बूंदाबांदी देख किसान परेशान हो गए। फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में भी बूंदाबांदी हुई है। तेज बारिश से गेहूं के सड़ने और काले पड़ने का खतरा रहेगा।




तेज हवा से पोल गिरा, बिजली आपूर्ति ठपबारिश के साथ चली तेज हवा से महिपतखेड़ा-कंजौरा मार्ग पर उच्च तनाव लाइन का पोल गिर गया। इससे मार्ग पर यातायात बाधित हुआ और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। कंजौरा, महिपतखेड़ा, पावा, जसुवापुर, दमगढ़ी, उमरायखेड़ा और रुकनापुर जैसे दस गांवों की बिजली गुल हो गई। अवर अभियंता आशीष गुप्ता ने बताया कि कई जगह लाइन पर पेड़ गिरने की सूचना है। पेड़ हटवाने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। शहर के सिविल लाइन, मोतीनगर, कब्बाखेड़ा, पीडीनगर, कंजी, ईदगाह, लोकनगर, गांधीनगर, शिवनगर मोहल्लों में भी स्थानीय खराबी से बिजली संकट रहा।
वर्जन..

सिकंदरपुर सरोसी, पुरवा व सुमेरपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि की जानकारी मिली है। विभागीय कर्मियों व फसल बीमा के सर्वेयर को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए हैं। यदि नुकसान हुआ है तो ससान इसकी सूचना नजदीक के राजकीय कृषि भंडार गृहों या टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे के अंदर दे दें। फसल सर्वे के बाद स्थिति को देखते हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। -शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

फोटो-27- चकलवंशी क्षेत्र में इस आकार के गिरे ओले। संवाद

फोटो-27- चकलवंशी क्षेत्र में इस आकार के गिरे ओले। संवाद

फोटो-27- चकलवंशी क्षेत्र में इस आकार के गिरे ओले। संवाद

फोटो-27- चकलवंशी क्षेत्र में इस आकार के गिरे ओले। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें